फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा तिथि घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेजों में नई शिक्षा नीति से आच्छादित स्नातक विद्यार्थियों के द्वितीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा 21 अक्तूबर से शुरू हो रही है। जिले के 25 हजार से अधिक विद्यार्थी मिड टर्म परीक्षा में शामिल होंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति चालू शिक्षा सत्र से लागू कर दी है। विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र के डिग्री कॉलेजों में स्नातक में दाखिले लेने वाले विद्यार्थी नई शिक्षा नीति के अंतर्गत परीक्षा दे रहे हैं। जिले में करीब 150 डिग्री कॉलेज संचालित हैं। जिनमें 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम, बीएससी में दाखिला लिया है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर व रुटा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति में स्नातक कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों के लिए सेमेस्टर सिस्टम है। साथ ही मिड टर्म परीक्षा की व्यवस्था है। मिड टर्म परीक्षा कॉलेज स्तर पर होगी। यह आंतरिक परीक्षा है। मिड टर्म परीक्षा 21 अक्तूबर से शुरू होकर छह नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल परीक्षा के अंकों में जुडे़ंगे अंक
डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा अभी तक पढ़ाए कोर्स में से होगी। विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को अभी तक पढ़ाए गए उन चैप्टरों को बताएंगे, जिनमें से मिड टर्म परीक्षा होनी है। हर विषय की परीक्षा 25 नंबर की है। मिड टर्म परीक्षा के नंबर फाइनल परीक्षा परिणाम में जुड़ेंगे। ये नंबर डिवीजन बनाने में महत्वपूर्ण हैं। डिग्री कॉलेजों से मिल रही जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा के चैप्टर बता दिए गए हैं। आंतरिक परीक्षकों तारीख की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें