नगीना। प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री/ स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के ग्राम ढकिया बावन सराय में निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार की शाम जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के निरीक्षण के बाद अनुसूचित जनजाति के लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार आप के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य रही है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आपके समाज से महिला को देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने गांव में बन रहे राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय इंटर कॉलेज में अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाने के लिए भेजने का आवाहन किया ताकि वह एक अच्छा नागरिक बन सकें। इस मौके पर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।