फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कृषि विभाग में कार्यरत बाबू से फोन पर ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एक महिला ने कृषि विभाग में कार्यरत एक बाबू से 16 हजार रुपये ठगने की कोशिश की। संबंधित बाबू ने किसी तरह से महिला को धमकाते हुए पुलिस में कार्रवाई कराने की बात कह उससे पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

बताया गया कि कृषि विभाग में कार्यरत एक बाबू के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपने दिल्ली का बताते हुए बाबू को ठगने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि उनके फोन पर एक वीडियो पड़ी है। जिसे वह तुरंत डिलीट कर दें। यदि ऐसा न किया तो कार्रवाई होगी। महिला के फोन से बाबू घबरा गया। बाबू ने वीडियो को डिलीट करने का प्रयास किया। जब वह डिलीट नहीं हुई तो बाबू ने फिर से उसी फोन पर महिला से बात कर डिलीट कराने का आग्रह किया। ऐसा करने पर महिला ने बाबू को झांसा देते हुए 16,500 रुपये शुल्क बताते हुए ठगी का प्रयास किया। बाबू ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई कराने की बात कहते जैसे तैसे कर महिला से पीछा छुड़ाया। बाबू ने पुलिस में तहरीर देने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें