फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िमल में गर्म पानी का टैंक गिरा, श्रमिक की मौत

Tue, 13 Nov 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में अवध शुगर मिल में जूस हीटर की फटी पाइप लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में अवध शुगर मिल में गर्म पानी का टैंक गिरने से फटी जूस हीटर की पाइप लाइन की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।   हादसे के दौरान धमाके के आवाज से मिल में अफरातफरी   मच गई और मिल को फिलहाल   बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के करीब चार बजे मिल के बॉयलिंग हाउस में 50 हजार लीटर की क्षमता वाला गर्म पानी का टैंक जूस हीटर टैंक के ऊपर अचानक गिर पड़ा। धमाके के बाद जूस हीटर की पाइप लाइन लाइन फट गई, जिससे मिल के भीतर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या है? हादसे के दौरान शिफ्ट के कर्मचारी कार्य     कर रहे थे और पाइपलाइन फटने     से गर्म पानी और जूस बहुत तेजी से नीचे गिरने लगा।
 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों ओर अंधेरा छा गया, जिससे काफी देर तक सभी असमंजस में रहे। तभी जीरो नंबर की पैन के पास शोर मचने पर शिफ्ट इंजीनियर आरएस पोद्दार, केमिस्ट परमवीर सहित काफी संख्या में श्रमिक पहुंचे, जहां गर्म जूस और गर्म पानी तेज वेग से गिर रहा था। फिटर में जिला कागंड़ा (हिमाचल प्रदेश) के गांव देहरा का निवासी 52 वर्षीय श्रमिक सुरजीत सिंह फंस गया।  ताहिर हुसैन, हरेंद्र सिंह, राजेन्द्र पुष्पक, अरविंद, महबूब अली श्रमिकों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन तेज और गर्म बहाव के कारण कोई धार के नीचे नहीं जा सका।
विज्ञापन

चीनी मिल के डीजीएम धर्मेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर दिवाकर सिंह ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बॉयलर से स्टीम और सभी पंप बंद कराए। तलाशी के दौरान सुरजीत सिंह का शव जूस हीटर के नीचे प्लेटफार्म पर मलबे में फंसा मिला। शव देखने से लग रहा था कि कि उसे बचाव का कोई  मौका नहीं मिला। प्लेटफार्म को गैस कटर से काट कर काफी मश्क्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।
हादसे में घायल गांव गोविदंपुर निवासी चिरंजी, स्योहारा के मोहल्ला तलाई निवासी बलवीर,  गांव चंचलपुर निवासी राजवीर ने बताया कि मृतक  सुरजीत सिंह वाल्व बंद करने जा रहा था, तभी वह बहाव में फंस गया। तेज धमाके के बाद वे तीनों दूर जाकर लोहे के एक पैनल में फंस गए, जिस कारण उनकी जान बच गई। सुरजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जो मिल की ही एटीएम कालोनी में रहते हैं। अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य, सीओ महावीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गई है।

मलबा हटने के बाद मिलेंगे सुराग
शिफ्ट इंजीनियर आरएस पोद्दार ने बताया कि हादसे के कारणों का मलबा हटाने के बाद ही चल पाएगा। गर्म पानी का टैंक, जूस टैंक तथा पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से चीनी मिल को बंद कर दिया गया है। कम से कम दो दिन गन्ना पेराई बंद रहेगी। कालोनी  में भी पानी की आपूर्ति इस अवधि में पूरी तरह ठप रहेगी।
बेटे को मिलेगी नौकरी  
मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह के मुताबिक मृतक सुरजीत के एक बेटे को नौकरी, परिवार को मिल की ओर से फंड देने के अलावा क्षतिपूर्ति के लिए अलग से सहायता दी जाएगी। उधर, मृतक के परिजन शव को हिमाचल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें