फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उठान के ही दो बार गिरे दूध के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना उठान के ही दो बार गिरे दूध के दाम
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली से लाखों लोगों के पलायन के बाद डेयरियों का व्यवसाय बैठता जा रहा है। हाल है कि पराग डेरी ने दूध का उठान शुरू करने से पहले ही दो बार दूध के रेट कम कर दिए हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लॉकडाउन की स्थिति खत्म होने के बाद ही अब ये डेयरियों पर दूध के दाम चढ़ने के आसार हैं। तब तक किसानों को नुकसान ही उठाना होगा।
पराग व अन्य डेयरियां गांव-गांव जाकर किसानों से दूध खरीदती हैं। इस दूध को पैक करके व अन्य उत्पाद बनाकर बाजार में बेचा जाता है। दिल्ली यहां के दूध का मुख्य बाजार है। दिल्ली में रहने वाले नौकरीपेशा व श्रमिक वर्ग के लोग अपने घर जा चुके हैं। दिल्ली के बाजार में दूध की खपत करीब आधी रह गई है। इस वजह से डेयरियों ने दूध के दाम कम कर दिए। पराग डेयरी कई दिन से किसानों से दूध नहीं उठा रही हैं। दूध का उठान शुरू किए बिना ही दूध के रेट दो बार कम कर दिए हैं। लॉकडाउन से पहले दूध के दाम 37 रुपये प्रति लीटर थे। दो दिन पहले दूध के रेट 35 रुपये लीटर किए गए और बुधवार से 33 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं। गर्मियों में दूध के दाम गिरने के बजाय चढ़ते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पराग की मुरादाबाद इकाई के प्रधान प्रबंधक दलजीत सिंह के अनुसार अभी दूध का बाजार नहीं है। किसानों की समस्याएं जल्दी ही खत्म होंगी। बृहस्पतिवार से गांवों से दूध का उठान शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले करें ऑर्डर
पराग डेयरी के स्थानीय प्रभारी जेपी वाजपेयी ने बताया कि उपभोक्ताओं को दूध की होम डिलीवरी की जा रही है। उपभोक्ता दोपहर को 12 से दो बजे तक दूध व अन्य उत्पादों का ऑर्डर करें। अगले दिन उपभोक्ताओं को सुबह छह से दस बजे तक उत्पाद दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक दूध सप्लाई करने के डेयरी में संपर्क कर सकते हैं। उन्हें कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें