फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के वेटलैंड पर सजी प्रवासी पक्षियों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्राकृतिक नजारों और प्रवासी पक्षियों में रुचि रखने वालों के लिए जिले के सभी वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियों की महफिल सज चुकी है। केवल हैदरपुर वेटलैंड ही नहीं, इस समय चांदपुर तहसील क्षेत्र में नाकोवाली झील पर भी हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी नजर आ रहे हैं। वन विभाग इनकी फोटोग्राफी करा रहा है, ताकि पर्यटकों को इस क्षेत्र के बारे में जानकारी दी जा सके। बिजनौर जिले में यूं तो सैकड़ों की संख्या में वेटलैंड हैं, लेकिन दस से ज्यादा जगह ऐसी हैं, जहां पर प्रवासी पक्षियों की संख्या हजारों में नजर आती है। यहां पर प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं और अपना वंश आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


वेटलैंड पर दिख रहे यह पक्षी
फिलहाल बिजनौर बैराज, पीलीडैम, हरेवली वेटलैंड पर बार हेडेड गीज, ब्लैकनेक्ड स्टोर्क, पेंटेड स्टोर्क, ग्रे बिलिड कूकू, हनी बजर्ड, ग्रे हॉनबिल, जकाना, ओपनबिल स्टोर्क, कॉटन पिजम, हेरोन समेत कई प्रजातियों के पक्षी दिखाई दे रहे हैं। यह पक्षी मुख्य रूप से ये पक्षी मंगोलिया, साइबेरिया, नार्वे सहित पूरे यूरोपियन देशों से यहां आते हैं।


क्या हैं वेटलैंड
वैललैंड, जिसे आद्रभूमि भी कहा जाता है, यहां झील, दलदल, रुका हुआ पानी जहां मछलियों से लेकर छोटे-छोटे जलीय जीव, घास के छोटे या बडे़ मैदान आदि होती हैं। हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में ऐसे 16 वेटलैंड हैं, जहां पर कॉमन क्रेन, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, लिटिल ग्रेब, ग्रेट कॉर्मोरेंट, बुली नेक्ड स्टॉर्क, एशियन ओपन बिल स्टॉक, ग्रे लैग गूज, बार हेडेड गूज, सफेद इबीस, नॉर्दन पिनटेल, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, सारस क्रेन, कॉमन कूट, लाल सुर्खाब आसानी से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन




सभी वेटलैंड पर अपार संभावनाएं : ज्ञान सिंह

बिजनौर वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि बिजनौर जिले में और हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में जो वेटलैंड हैं, उनके संरक्षण पर काम चल रहा है। हैदरपुर की तरह चांदपुर क्षेत्र के नाकोवाली झील भी विकसित कराई जाएगी। इस समय सभी प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं।

बिजनौर जिले में कई और वेटलैंड
बिजनौर में गंगा के अलावा भी कई और जगहों पर वेटलैंड हैं। इनमें हरेवली वेटलैंड पर भी बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इसके अलावा पीली डैम, छितावर झील, अमानगढ़, हरेवली, चांदपुर नाकोवाली झील, कालागढ़ में भी बड़ी संख्या में पक्षी देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन




हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में इन वेटलैंड पर भी आते हैं पक्षी

वेटलैंड प्रजाति पक्षी

हैदरपुर- 200

समाना लेक 18

केलापुर मार्शलैंड 05

कल्याणपुर 06

सोनाली रिवर 14

भिकुंड झील 16

नंदनौर झील 19

सैदाबाद झील 10

हरिनगर झील 12

काली ढाब 12

बिजनौर बैराज 18

चेतावाला 14

मखदूमपुर 20

जलालपुर 15

कुंडा 15

खरखाली 13

नोट-यह आंकड़े डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कॉआर्डिनेटर शाहनवाज के सर्वे से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें