मिड डे मील की जांच की
कालागढ़। कालागढ़ के इंटर कॉलेज में मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रबंध समिति के सदस्यों ने पहुंचकर बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया। प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रीतम सिंह रौतेला ने बताया कि कालेज में मिलने वाला मिड डे मील बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कितना उचित है और कितना सही है। इसकी जांच करना जरूरी था। वह स्वयं बच्चों के बीच पहुंचकर उनके बीच बैठकर बनाया गया मिड डे मील खाया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील बनाने वालों को हिदायत दी कि बच्चों को गुणवत्ता और शुद्धता से बना भोजन ही मिलना चाहिए। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है, तो उसके विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही बच्चों से अपील की कि यदि कोई अनियमितता मिले उन्हें सीधे ही बताया जाए।