नजीबाबाद के साहनपुर से किसान ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व करते राकेश टिकैत।
- फोटो : NAZIBABAD
किसान ट्रैक्टर यात्रा से दिया संगठित रहने का संदेश
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालकर किसानों को अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के किसान-मजदूर सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व भाकियू की ओर से नगर पंचायत साहनपुर से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। हरिद्वार से नजीबाबाद कार से पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साहनपुर से स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसान ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व किया। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसानों को संगठित होकर अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। किसान ट्रैक्टर यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर किसान शामिल हुए।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, नरदेव सिंह, अवनीश कुमार, दिनेश कुमार, होशियार सिंह, विरेश राणा, रोहित राणा के नेतृत्व में निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा का साहनपुर में पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, मुबारकपुर कल्हेड़ी में ग्राम प्रधान मो.जाकिर, अमीर हसन, मो.शाकिर, रुपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अनेक किसानों की ओर से पुष्प माला और मिठाई वितरण के साथ स्वागत किया गया।