बिजनौर। अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति बिजनौर की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 13 नवंबर को समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को श्रीराधे कृष्णा मंडप में सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में वर्ष 2022 में हाईस्कूल 70 प्रतिशत, इंटर 70 प्रतिशत, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत अंक अर्जित करने तथा पीसीएस, आईआईटी, नेट आदि में परचम लहराने वाले मेधावी शामिल रहेंगे।
रविदास मंदिर में हुई बैठक में कार्यक्रम की सफलता को भी रणनीति बनाई गई। चंद्रहास सिंह ने कहा कि इसके लिए आवेदन डीएवी इंटर कालेज बिजनौर में चंदू सिंह एवं राजेंद्र सिंह एवं आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज में नरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह एवं राहुल कुमार के पास जमा कर सकते हैं। संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता चंद्रहास सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय कुमार, तेजपाल सिंह, चंदू सिंह, गुलशन सिंह, डाल्लू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, उमेश कुमार, सुरेश भारती एवं चंद्रहास सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।