फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर वाद विवाद, देशभक्ति गीत व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता तीन सदनों केशव सदन, विवेकानंद सदन व माधव सदन के बीच हुई। 65 छात्रों ने प्रतिभाग किया। संपूर्ण प्रतियोगिताओं में छात्र मयंक देव प्रथम, मुकुल व पर्व कुमार ने द्वितीय, तनिक्ष और सागर यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में केशव सदन में मौ. शादिक व ध्रुव प्रथम, शैलेंद्र कुमार व कुश द्वितीय, अनुभव सिंह व लव तृतीय स्थान पर रहे। विवेकानंद सदन में प्रियांशु पाल व ध्रुव प्रथम, लवी चौहान व कुश द्वितीय और सुमित कुमार, लव तृतीय स्थान पर रहे। माधव सदन में नवीन कुमार, प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय, हिमांशुपाल तृतीय स्थान पर रहे। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में केशव सदन के मंदीप ग्रुुप प्रथम, आर्यन ग्रुप द्वितीय और मुदित ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में केशव सदन में सक्षम राजपूत ग्रुप प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम, रवि प्रताप विपक्ष में प्रथम रहे। विवेकानंद सदन में आदित्य कुमार पक्ष में द्वितीय, विपक्ष में वाशु कुमार द्वितीय, गोकूल सैनी पक्ष में और अक्ष कुमार विपक्ष में तृतीय स्थान पर रहे। विवेकानंद सदन में मुकुल कुमार पक्ष में, पर्व कुमार विपक्ष में प्रथम, तनिक्ष कुमार पक्ष में, सागर यादव विपक्ष में द्वितीय, यशस्वी पक्ष में और मौ. जैद विपक्ष में तृतीय रहे। माधव सदन में मयंक चौहान पक्ष में, देव कुमार विपक्ष में प्रथम, राजा सैनी पक्ष में, नवदीप सैनी विपक्ष में द्वितीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें