कई प्रस्ताव पास, अब होंगे शिक्षकों के रुके प्रमोशन
धामपुर। केएम इंटर कॉलेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी की बैठक में कॉलेज और कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। कॉलेज के पदेन प्रबंधक एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों से मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाने के निर्देेश दिए।
केएम कॉलेज के सभाकक्ष में संपन्न बैठक में पारित हुए प्रस्तावों में जिन शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रमोशन रुके हैं, उन सभी को प्रक्रिया के तहत प्रोन्नत किया जाएगा। कॉलेज में नहटौर मार्ग की ओर एक बैंक को स्थापित करने के लिए किराए पर जमीन दी जाएगी। मैदान के किराए छह हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये करने, कॉलेज में एक अस्थायी कर्मी की तैनाती करने का प्रस्ताव पास हुआ। समिति के सदस्यों की सहमति पर एसडीएम ने भी अपनी मुहर लगा दी। बैठक में उप प्रबंधक गोविंद शरण गुप्ता, स्वतंत्रपाल सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, कैलाशपति आदि रहे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष उमेश गोयल ने की। संचालन प्रधानाचार्य सुभाषचंद सिंह ने किया।