चांदपुर में बंद व्यापारियों की दुकानें।
- फोटो : BIJNOR
व्यापारी तीन दिन बंद रखेंगे प्रतिष्ठान
बिजनौर, चांदपुर। रविवार को कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार में रोज की तरह चहल पहल रही। लोग आम दिनों की तरह बाजार में खरीदारी करने निकले। वहीं नगर के रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि विश्व में फैले कोनोरा वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए जनता को स्वयं ही जागरूक होना होगा। कहा हम तीनों भाई विकास गुप्ता की ढाली बाजार स्थित शूज की दुकान, शुभम गुप्ता की नवयुग मार्केट के सामने स्थित रेडीमेड गारमेंट्स कोरोना वायरस को रोकने में पूरा सहयोग करेंगे।