फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में ईओ के न आने पर भड़के सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में ईओ के न आने पर भड़के सभासद
विज्ञापन

स्योहारा। नगरपालिका सभागार में बोर्ड बैठक से पहले नामित सभासद बदर खान, मुकेश रस्तोगी, आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार व शशांक विश्नोई ने अधिशासी अधिकारी के न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। बैठक में उपस्थित कुल 26 सभासदों में से 10 ने विरोध दर्ज कराते हुए बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

सभासद मोहम्मद यासीन उर्फ भोलू मास्टर ने मिनिसपल एक्ट के आधार पर बताया कि ईओ की अनुपस्थिति में चेयरमैन व अन्य को यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बाद में बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील ने नियमानुसार ईओ की अनुपस्थिति में जेई सागर को शामिल करते हुए बैठक को पूरा कराया। पिछली बैठक की पुष्टि करते हुए 56 भवन मानचित्रों को स्वीकृति पर विचार हुआ। चेयरमैन हाजी अख्तर जलील ने कहा कि उनका मकसद केवल नगर का विकास कराना है, वह किसी के दबाव में नहीं आएंगे। इस मौके पर सभासद मो. अकरम, मो. यूसुफ, यासीन, इकरामुद्दीन, इरफान, मोहम्मद आसिफ, हजरत गफ्फार, मो. नबी, नसीम जैदी, साजिद आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें