फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में चमक रही मेघना सिंह की प्रतिभा

विज्ञापन
महिला किक्रेट खिलाड़ी मेघना सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों में चमक रही मेघना सिंह की प्रतिभा
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ब्रिटेन में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने बारबाडोस की टीम को 100 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बिजनौर के कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह का शानदार प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। मेघना सिंह ने मैच में एक विकेट लिया।
बुधवार रात हुए मैच में भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 62 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने 100 रन से मैच जीत लिया। कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह का शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। मेघना सिंह ने तीन ओवरों में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के विरुद्ध भी मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कोतवाली देहात में जश्न का माहौल रहा। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि साढ़े दस बजे शुरू हुए मैच को देखने के लिए पूरा परिवार एकत्र रहा। देर रात्रि जब भारतीय टीम ने मैच जीता और सेमीफाइनल में प्रवेश किया तभी से शुभकामनाओं के लिए कई फोन आए। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेटी स्वर्ण पदक लेकर लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें