फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के उपचुनाव में 53.8 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के उपचुनाव के लिए पड़े वोट
विज्ञापन

कोतवाली देहात। विकास क्षेत्र कोतवाली देहात के जहानाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के मतदान में 53.8 प्रतिशत पोलिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विकासखंड कोतवाली की ग्राम पंचायत जहानाबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य की जहानाबाद सीट के लिए बृहस्पतिवार मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1189 मतदाताओं में से 633 ने मत का प्रयोग किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में जहानाबाद के प्रेम नगर में वार्ड एक से तीन में 648 मतदाताओं में से 269 और शाहलीपुर कोटरा में वार्ड 14 और 15 के 540 मतदाताओं में से 374 ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिसकी मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें