सवालः अपने आप को भारतीय टीम में किस खिलाड़ी की जगह देखती है, जैसे कई खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है?
मेघनाः मैं अपने खुद के बेहतर प्रदर्शन पर विश्वास रखती हूं। मेरा काम टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन ही हमें टीम में जगह दिलाता है।
सवालः आपके खेल जीवन का महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट क्या रहा ?
मेघनाः सन 2010 में उत्तर प्रदेश की टीम में चयन होना खेल जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। इसके बाद आगे की राहत मेहनत के दम पर आसान होती गई।
सवालः अब तक के खेल जीवन को कैसे देखती हैं?
मेघनाः मैंने कड़ी मेहनत की है। मुझे यहां तक पहुंचने में 12 साल लग गए। प्रयास रहेगा कि आगे इससे भी ज्यादा मेहनत करूं और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं।
सवालः ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और महिला खिलाड़ियों के लिए क्या संदेश देना चाहती है?
मेघनाः मेरा मानना है कि आपका जिस खेल में इंटरेस्ट हो उसी खेल में जाएं। खेल समय मांगता है। मुझे यहां तक पहुंचने में 12 साल लगे। हमेशा प्रॉपर डाइट लें। मीठे और तले भुने तथा ज्यादा मसाले वाले खाने से दूर रहें।