फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट विश्व कप टीम में मेघना का चयन

विज्ञापन
मेघना सिंह - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महिला क्रिकेट विश्व कप टीम में मेघना का चयन
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। चार मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होने जा रहे महिला क्रिकेट विश्व कप में कस्बा कोतवाली देहात की मेघना सिंह भी खेलेंगी। बीसीसीआई द्वारा घोषित भारतीय टीम में मेघना सिंह को शामिल किया गया है। मेघना सिंह के भारतीय टीम में चुने जाने पर उनके घर हर्ष का माहौल है।
चार मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की बृहस्पतिवार को घोषणा हो गई। मिताली राज की कप्तानी में खेलने न्यूजीलैंड जा रही टीम में कस्बा कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह को भी शामिल किया गया है। 27 वर्षीय मेघना सिंह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक टेस्ट में दो विकेट तथा ती वन डे मैचों में एक विकेट हासिल किया था। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना का कैंप बंगलूरू में चल रहा था, नव वर्ष पर वह घर आई थी। मेघना बुधवार को ही कोतवाली देहात से गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेघना देश के लिए सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। भारत का पहला मैच छह मार्च को पाकिस्तान के विरुद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण परिवार से आती हैं मेघना
मेघना सिंह कोतवाली देहात के बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता विजयवीर सिंह एक शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि उनकी माता रीना सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं तथा दादी आशा सिंह गृहिणी हैं। मेघना ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। मेघना सिंह प्रतिदिन कस्बा कोतवाली देहात से 24 किलोमीटर का सफर बस से तय करके बिजनौर स्टेडियम जाती थी तथा बिजनौर में प्रैक्टिस करती थी। इसके बाद उनका चयन उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम में हो गया था। बाद में वह रेलवे की ओर से खेलने लगी। वर्तमान में वह रेलवे मुरादाबाद में कामर्शियल क्लर्क के पद पर तैनात हैं।

बिजनौर : कोतवाली देहात में मेघना के भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर खुशी मनाते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें