बिजनौर : नगीना में आयोजित हुए ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता मेरठ की टीम के कप्तान को ट्रा?
- फोटो : BIJNOR
नगीना (बिजनौर)। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की याद में हुए ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब चंदा क्लब मेरठ की टीम ने नाइजीरिया की टीम को 3-1 के अंतर से हराकर जीत लिया। मुख्य अतिथि बसपा सांसद कुंवर दानिश अली , पूर्व सदर विधायक कुंवर रानी रुचि वीरा व समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने मेरठ की टीम के कप्तान को चमचमाती ट्रॉफी व 31 हजार रुपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया।
नगीना रायपुर रोड स्थित एक मैदान पर चल रहे 10 दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन शुक्रवार को मेरठ की चंदा क्लब व नाइजीरिया टीम के बीच हुए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम ने नाइजीरिया की टीम को 3-1 के अंतर से परास्त कर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियनशिप जीत ली। मुख्य अतिथि अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली, बिजनौर सदर की पूर्व विधायक रुचि वीरा व नगीना चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने मेरठ टीम के कप्तान अजय को चमचमाती हुई ट्रॉफी व 31 हजार रूपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। अतिथियों ने फाइनल मुकाबला हारने वाली नाइजीरिया टीम के कप्तान को भी ट्राफी व 21 हजार रुपए की नकद धनराशि भेंट की। इस मौके पर सैयद आसिफ अली, संजय गुप्ता बिजली वाले, शाहरुख खलील, शहराज खलील, अफजल कुरैशी, शेख जमशेद, राकेश कर्णवाल, शाहिद अली गोहर, शमशाद, शिबली, बाहरी, हैदर मुल्तानी आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका सनम पुन व लाइनमैन की भूमिका निसार अहमद, लक्की व ओम ने निभाई।