फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन मेरठ ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन मेरठ ने जीता मैच
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के छठे दिन का मुकाबला रुड़की व मेरठ की टीम के बीच हुआ। जिसे मेरठ की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 5 -0 के अंतर से जीत लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी बिजेंद्र कुमार व अजय मित्तल उर्फ ठाकुर रहे।
विज्ञापन

नगीना रायपुर रोड स्थित एक मैदान पर आयोजित हो रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन सोमवार को मेरठ व रुड़की की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसे मेरठ की टीम ने 5-0 से जीत लिया। मेरठ के खिलाड़ी मोहन को मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार व अजय मित्तल ठाकुर ने मेन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया। रेफरी की भूमिका अजीम अहमद सीनियर व लाइनमैन की भूमिका निसार मुल्तानी, अजीम अहमद जूनियर ने निभाई। इस मौके पर राकेश कर्णवाल, ताहिर मुल्तानी, यूनुस क़ुरैशी, अब्दुल समद, अब्दुल जब्बार मुल्तानी, नासिर मुल्तानी, शेख जमशेद, मोहम्मद आरिफ, शमशाद, शिबली, कुंवर अमरजीत सिंह, हैदर मुल्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें