गंगा स्नान मेले में दो जगहों पर सजेगा मीना बाजार
बिजनौर। मीना बाजार के लिए की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मीना बाजार की जगह को टीन से घेरा जा रहा। इस बार गंगा स्नान मेले में दो जगहों पर मीना बाजार गुलजार होगा। वहीं मेले में रविवार को घाट की जमीन समतल करने का काम हुआ।
विदुरकुटी के पास गंगा किनारे मेला आयोजन के लिए काम चल रहा है। मेले का शुभारंभ होने में तीन दिन का ही समय बाकी रह गया है। चार नवंबर को उद्घाटन कर दिया जाएगा। बता दें कि मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। बाकायदा तंबुओं का एक शहर गंगा किनारे कुछ दिनों के लिए बस जाता है।
जिला पंचायत की ओर से सड़कें बनाई जा चुकी हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए भी लाइन बिछा दी गई। रविवार को चौराहों पर लाइटिंग लगाने का काम हुआ। इसके अलावा मीना बाजार की जगह को टीन से घेरा जा रहा है। साथ ही ट्रैक्टर से घाट के आसपास की जमीन को समतल किया गया। इस बार गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाना है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी पंडाल बड़ा किया गया है।
तीन दिन के लिए तीन हजार में मिल रहा तंबू
इस बार एक सेक्टर तंबुओं के लिए बनाया गया है। जिसमें एक तंबू का किराया तीन हजार रुपये लिया जा रहा है। रविवार तक 25 लोगों ने तंबुओं की बुकिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि रसूखदारों को भी इस बार मुफ्त में तंबू नहीं दिया जाएगा।
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले की तैयारी करता श्रमिक।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले में बना मीना बाजार।- फोटो : BIJNOR