नया सवेरा अभियान के लिए मांगा सहयोग
स्योहारा। नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध को लेकर पुलिस ने दवा विक्रेताओं के संग बैठक की, जिसमें नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
पुलिस ने इस दौरान नशीली दवा बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने नगर के दवा विक्रेताओं की बैठक ली। जिसमें नगर के मेडिकल स्वामी को पुलिस की नशा मुक्ति के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा की अगर किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशे की प्रतिबंधित दवा बिकती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों को खरीदने भी आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान निरीक्षक अपराध बाबूराम गौतम, एसएसआई गंगाराम गंगवार, चंद्र विश्नोई, मनोज कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिसौदिया, डा. उस्मानी आदि उपस्थित रहे।