नजीबाबाद। अग्रवाल महिला सभा का वार्षिक चुनाव हुआ। सामाजिक उत्थान और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की कार्य योजना पर चर्चा की। अग्रसेन स्तुति के बाद चुनाव अधिकारी सुशीला गोयल, सहायक चुनाव अधिकारी मीरा मित्तल के नेतृत्व में चुनाव हुआ। अग्रवाल महिला सभा के लिए मीना अग्रवाल को पुन: अध्यक्ष चुना गया। निधि अग्रवाल सचिव, पूजा अग्रवाल उपाध्यक्ष, आरती अग्रवाल, उपसचिव, सुजाता अग्रवाल कोषाध्यक्ष, शिवानी अग्रवाल निरीक्षिका चुनीं गईं। अग्रवाल सभा में रूचि अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रितु गोयल को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। अर्चना अग्रवाल को लक्की ड्रॉ विजेता घोषित किया गया।