फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपंजीकृत मेडिकल पर छापा मारकर दवाई जब्त, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग पर मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने मारा छापा
विज्ञापन

-छापे के दौरान एक लाख से ज्यादा की दवाई जब्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अपंजीकृत मेडिकल स्टोर पर दवाई बेचने का खूब खेल चल रहा है। इसी बीच बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक ने नजीबाबाद में अपंजीकृत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने एक लाख से ज्यादा की दवाई जब्त की। साथ ही दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

औषधि निरीक्षक को नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग पर आरसीपुरम कॉलोनी के सामने बिना पंजीकरण मेडिकल स्टोर संचालन की सूचना मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा जांच करने पहुंचे। यहां बिना पंजीकरण अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालित था। मौके पर मेडिकल स्टोर का कोई स्पष्ट नाम या साइनबोर्ड नहीं था। जांच के दौरान फार्मासिस्ट और तकनीकी व्यक्ति भी मौजूद नहीं मिला। इसके चलते दवाओं के रखरखाव और बिक्री को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जांच में एंटीबायोटिक, बच्चों की दवाई सहित अन्य औषधि मिलीं। जब्त की गई दवाइयों की कीमत एक लाख से ज्यादा है। वहीं, औषधि निरीक्षक ने बिना पंजीकरण मेडिकल स्टोर संचालित करने के मामले में दो संकेत और आशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। औषधि निरीक्षक का दावा है कि अलग-अलग फोन से कॉल करके दबाव बनाया गया। साथ ही नेताओं की भी धमकी दी।
विज्ञापन

वर्जन:
बिना पंजीकरण मेडिकल स्टोर से एक लाख से ज्यादा की दवाई जब्त की गई है। दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दवाइयों के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - पीयूष शर्मा, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें