-अचार संहिता से पहले आ सकती है एनएमसी की टीम
-एनएमसी के मानकों के अनुरूप मेडिकल कॉलेज में हो रही तैयारी
-मेडिकल कॉलेज के लिए चल रहा प्रोफेसर का साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से शुरू करने की तैयारी है। अचार संहिता से पहले एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) टीम आने की संभावना है। इसको लेकर मेडिकल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मानक के अनुरूप कागजात पूरे किए जा रहे हैं।
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम निरीक्षण करने आएगी। इसके बाद टीम मेडिकल कॉलेज के संचालन को हरी झंडी देगी। कॉलेज के सभी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। मेडिकल प्रशासन अस्पताल में बेड की संख्या मानक के अनुरूप कर रहा है। इसके अलावा कॉलेज के सभी विभागों के नियमित पदों के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर का साक्षात्कार चल रहा है। साक्षात्कार के बाद शासन स्तर से इनकी नियुक्ति की जाएगी। इससे जिले के लाेगों को इलाज में भी फायदा मिलेगा। साथ ही अनुबंध पर भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है।
वर्जन::
अचार संहिता से पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम आने की संभावना है, जिसको लेकर तैयारी तेजी से की जा रही है। मानक के अनुरूप सभी प्रारूप भरे जा रहे हैं।
....डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर