फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर - पैसों के लिए एमबीए के छात्र ने रचा अपहरण का ड्रामा

Thu, 11 May 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अपहरण की खबर पर दिनभर दौड़ती रही पुलिस, फुलसंदा के पास से किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। एमबीए के छात्र ने अपना कर्ज उतारने के लिए पैसों के चक्कर में अपने ही अपहरण का ड्रामा रच लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और छात्र को बरामद कर लिया। पुलिस छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है। बुधवार को भवानी सिंह निवासी गांव अकबरपुर ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसका लड़का देवेंद्र सिंह 21 वर्ष नोएडा में रहकर एमबीए कर रहा है। मंगलवार को वह घर से नोएडा के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में लापता हो गया। आरोप है कि एक नंबर से फोन आया कि तुम्हारे लड़के को अगवा कर लिया है। ढाई लाख की फिरौती देनी होगी। पुलिस को सूचना दी तो लड़के को मार दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिस फोन से फिरौती मांगी गई थी, उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि फोन करने वाला एमबीए का छात्र ही है। पुलिस ने उसको फुलसंदा आश्रम के पास से हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि छात्र ने अपना कर्ज उतारने के लिए अपने अपहरण का ड्रामा कर परिजनों से फिरौती मांगी थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें