मयूर विहार और आनंद विहार कॉलोनी सील
बिजनौर। बृहस्पतिवार शाम को नगर के मोहल्ला मयूर विहार कॉलोनी और इसके पास में ही स्थित आनंद विहार कॉलोनी को सील कर दिया गया है। नगर के मोहल्ला मयूर विहार कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में काम करता है। अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रात में ही उसे टीएमयू मुरादाबाद भिजवाया गया। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में एक युवक शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आया तो उसे भी सील करा दिया गया है।