फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बहन की विदाई से पहले ममेरे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मरने वाले आकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
पिता को बाइक से लेने जा रहा था दुल्हन का ममेरा भाई
विज्ञापन

बाइक पर साथ जा रहा दुल्हन के रिश्ते का भाई हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। फुफेरी बहन की शादी में अपने पिता को बाइक से लेने जा रहे आकाश (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव तंगरोली की बाइक सामने से आ रही कार से टकराने के कारण मौत हो गई। हादसे में दुल्हन का रिश्ते का भाई वाशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 9:30 बजे नूरपुर-नहटौर मार्ग पर गांव मंडौरा स्थित इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें गांव तंगरोली निवासी आकाश (25) की मौत हो गई जबकि गांव दबथला निवासी उसका रिश्ते का भाई वाशु घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक आकाश की फुफेरी बहन की शनिवार-रविवार की रात शादी हुई थी। रविवार की सुबह उसकी विदाई थी। विदाई के समय मामा को कुछ रस्में निभानी होती हैं। दुल्हन के मामा प्रेम सिंह गांव दबथला के रहने वाले हैं। उन्हें लाने के लिए रविवार उनका पुत्र आकाश अपने रिश्ते के भाई वाशु के साथ बाइक से गया था। रास्ते में उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाशु घायल हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया। सूचना पर परिजनों में शोक फैल गया। मृतक युवक की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ देश दीपक ने बताया कि मृतक के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें