नजीबाबाद। समाजसेवी एवं लोहा कारोबारी राजीव गुप्ता, किसान नेता बाबूराम तोमर, युवा व्यापारी नेहुल गुप्ता ने भारतीय स्टेट बैंक, नैनीताल बैंक, विदुर ग्रामीण बैंक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स वितरित किए। समाजसेवियों की ओर से 25 मार्च लॉकडाउन की शुरूआत से लगातार मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया जा रहा है। राजीव गुप्ता की टीम उन लोगों को भी मास्क वितरित कर रही है जो बार-बार मास्क खरीदने में सक्षम नहीं हैं।