धामपुर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाले सीओ महावीर सिंह राजावत।
- फोटो : DHAMPUR
सीओ ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च
धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ शनिवार को बलवा ड्रिल के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को हिदायत दी कि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिला तो कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि पुलिस की ओर से नगर के सभी संवेदनशील मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान कोतवाल रंजन कुमार शर्मा, कोतवाल क्राइम नरेश कुमार, ओमपाल सिंह आदि रहे।