फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं और ग्रामीणों को बांट रहे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं और ग्रामीणों को बांट रहे मास्क
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट व गाइड बिजनौर जिला शाखा मास्क बनाकर कोरोना योद्धाओं तथा गांवों में जरूरतमंदों को बांट रही है। संस्था ने करीब ढाई हजार मास्क बांट दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य आयुक्त ने मास्क बनाने में तेजी लाने के लिए तहसीलवार संयोजक बनाए हैं। जिला सचिव सत्यपाल मलिक के अनुसार जिला मुख्य आयुक्त एवं डीआईओएस राजेश कुमार के निर्देशन में मास्क बन रहे हैं। इसके लिए महेषचंद को धामपुर तहसील, मीना विशनोई को नगीना, विकास कुमार को चांदपुर, उदयराज सिंह को नजीबाबाद तथा नीरज शर्मा को बिजनौर तहसील का संयोजक बनाया गया है। हर तहसील में मास्क बैंक हैं। पदाधिकारी 19 सहयोगी के साथ मास्क बना रहे हैं। पंचायतों के प्रधान तथा सचिव से जरूरतमंदों की सूची मंगा रहे हैं। स्काउट चांदपुर के मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। ग्रामीणों से मास्क लगाकर घरों से निकलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें