फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 07:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के झालू कस्बे में विवाहिता शमीमा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पति और सास को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के कस्बा झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद में विवाहिता शमीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में ले लिया है।

शमीमा मूल रूप से मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर सुखवासी लाल की निवासी थी। करीब 11 साल पहले उसकी शादी नासिर से हुई थी, जो विदेश (कुवैत) में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। 20 दिन पहले ही वह घर लौटा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने दिया 7 दिन अल्टीमेटम, बोले-मुकदमे वापस न हुए तो होगा देशव्यापी आंदोलन

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार शमीमा पर मायके से रकम लाने का दबाव बना रहे थे। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर उसने रविवार को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति नासिर, सास कलिकन, नाजिम, नदीम, साजिद और वाजिद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें