फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। कस्बा झालू में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव पैगंबरपुर सुखवासी लाल निवासी शमीमा की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी नासिर से हुई थी। नासिर कुवैत में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। वह 20 दिन पहले ही वापस लौटा था। मृतका के भाई फईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नासिर के कुवैत से लौटने के बाद उसके परिवार वालों ने शमीमा पर मायके से रकम लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रकम नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की। दंपती के दो बेटे अल्तमश, अहद और एक बेटी अनाबिया हैं। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय भी पहुंचे, उनका कहना था कि हल्दौर पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें