फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दी

Wed, 27 Mar 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। क्षेत्र के गांव झलरा में एक विवाहिता ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के खोड़पुरा निवासी हनीफ ने 10 माह पहले अपनी बेटी इमराना की शादी कोतवाली शहर के गांव झलरा में अफजाल से की थी। अफजाल सऊदी में रहता है। किसी बात से नाराज होकर इमराना ने खुद को चुनरी से फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इमराना के मायके वाले ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग रहे थे। उसकी बेटी को लगातार परेशान करते थे। इमराना के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें