फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव सिकरौड़ा में मुहूर्त से नौ घंटे बाद हुआ होलिका दहन

Wed, 27 Mar 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गांव सिकरौड़ा में किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण होलिका में अग्नि प्रवाहित करने से रातभर बचते रहे। होलिका दहन की प्राचीन परंपरा को नौ घंटे बाद गांव के ही एक युवक ने अग्नि देकर पूरा किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिकरौड़ा में होलिका दहन दुल्हैंडी को सवेरे करीब आठ बजे हुआ। होलिका दहन की प्राचीन परंपरा निभाने के लिए रात्रि 11 बजे से सवेरे तक कोई भी व्यक्ति अनहोनी की आशंका से आगे नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में होलिका दहन की जिम्मेदारी निभाने वाले ग्रामीणों की विभिन्न कारणों से होलिका दहन के कुछ ही वर्षों के भीतर मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान दीपक के प्रयास से प्रातः करीब आठ बजे गांव के ही एक युवक ने होलिका दहन की जिम्मेदारी पूरी की। बताया जाता है सिकरौडा में एक दो बार पूजन के दौरान रखे गए उपले, दीपक आदि से भी होलिका दहन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें