फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। एसपी के आदेश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताजपुर मोहल्ला शिव नगर निवासी प्रीति रानी (30) पत्नी ओमपाल सिंह की बुधवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लेने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। किसी ने इस घटना की जानकारी एसपी कार्यालय में दे दी। एसपी के आदेश पर थाना नूरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक प्रीति के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें से एक लड़की गोद ली हुई है। बताया गया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। बुधवार को भी दोनों में काफी विवाद हुआ, जिसमें प्रीति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सीओ चांदपुर का कहना है की ताजपुर निवासी प्रीति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के लोग आपस में वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें