फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने आत्महत्या की
विज्ञापन

स्योहारा। विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव बुढेरन में शनिवार शाम रोहित की पत्नी रुचि 28 वर्ष का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। परिजनों ने कमरा खोलकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि रोहित की शादी डेढ़ वर्ष पहले रुचि से हुई थी। इनके दो माह की एक बच्ची भी है। शाम को रोहित उर्फ मोने घर से पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। रोहित खेत से वापस आया उसने कमरा अंदर से बंद देखा तो उसने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ कर कमरा खोला। अंदर रुचि का शव पंखे से लटका था। रस्सी काटकर शव उतारा गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें