जलालाबाद से मुरादाबाद दिशा की ओर पैदल जाते श्रमिक।
- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद। उत्तराखंड से आने वाले श्रमिकों का सिलसिला जारी है। नजीबाबाद क्षेत्र के जंगल के रास्ते अनेक श्रमिक अपने घर के लिए निकल रहे हैं।
लॉक डाउन के दौरान श्रमिकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों श्रमिक नजीबाबाद से गंतव्य के लिए रूक-रूक निकल रहे हैं। अनेक श्रमिकों को प्रशासन क्षेत्र में रोक कर क्वारंटीन करा चुका है। शनिवार को देहरादून से बरेली के लिए श्रमिकों का जत्था जलालाबाद क्षेत्र से मुरादाबाद दिशा के लिए रवाना हुआ।