फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुख्यमंत्री योजना में 190 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को 190 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने नवयुगलों को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


ब्लाॅक अफजलगढ़ में शनिवार को बादीगढ़ सुआवाला मार्ग स्थित जीविका गार्डन मंडप भगतावाला में विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 145 हिंदू, 42 मुस्लिम एवं तीन सिख जोड़े का विवाह हुआ। गायत्री परिवार के हरिशंकर शर्मा, राजेंद्र सिंह आदि ने वैदिक रीति से हिंदू जोड़ों जबकि कारी तौहीद अहमद ने मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया। बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े में साठ हजार का चेक कन्या के नाम, 25 हजार का आवश्यक घरेलू सामान तथा 15 हजार दोनों पक्षों से आए मेहमानों के खाने पर खर्च किए गए। मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सुशांत सिंह सहित ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा नेता मलकीत सिंह, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार, कपिल चौहान आदि ने आशीर्वाद प्रदान कर नवविवाहित जोड़ों के खुशहाल जीवन की कामनाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें