फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद भी नहीं आई मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद भी नहीं आई मार्कशीट
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों की मार्कशीट नहीं आई है। विद्यार्थी डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते परेशान हैं। आरोप है कि अन्य राज्यों की स्तरीय यूनिवर्सिटी में बिना मार्कशीट के हायर एजुकेशन के लिए पंजीकरण नहीं हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी इंटर पास करने वाले विद्यार्थियों को है।
जिले के यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालयों के 80 हजार छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2022 की परीक्षा दी थी। बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 18 जून को घोषित हो गया था। इस बार बोर्ड ने वर्ष 2020 के मुकाबले नौ दिन पहले रिजल्ट घोषित किया था। रिजल्ट सीबीएसई के परीक्षा परिणाम से पहले घोषित होने से विद्यार्थी खुश थे। दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों के अनेक ऐसे शिक्षण संस्थान है जहां हायर एजुकेशन के लिए मेरिट से दाखिले होते हैं। साथ ही दाखिले के लिए पहले रजिस्ट्रेशन होते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में मौजूद इंटर पास करने वाले छात्रों रवीश, शौर्य, उपेंद्र का कहना था कि दिल्ली में दाखिले के लिए इंटर पास की ओरिजनल मार्कशीट मांगते हैं। इंटरनेट की मार्कशीट को वे विश्वसनीय नहीं मानते हैं। रिजल्ट आए 15 दिन से अधिक हो गए हैं। मार्कशीट नहीं आई है। डीआईओएस दफ्तर में बोर्ड से मार्कशीट नहीं आने की बात कह दी जाती है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई से पहले आने का भी कोई फायदा नहीं हुआ है।
ये फंसा है पेंच
विभागीय सूत्रों के अनुसार बोर्ड की मार्कशीट में हर साल छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्पेलिंग आदि गलत होने कि बड़े पैमाने पर शिकायत रहती थी। बताया गया कि शासन की मंशा है कि छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती न हो। छात्रों को गलती ठीक कराने के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। गलती ठीक होने में महीनों लग जाते हैं। छात्र अगली कक्षा में दाखिला लेने तक से वंचित रह जाते हैं। बताया गया कि बोर्ड इस तरह की गलतियों को सुधार कर सही मार्कशीट भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्क्रूटनी आवेदन को आठ दिन बचे
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी को किसी विषय के प्राप्तांक कम लग रहे हैं। तो बोर्ड ने परीक्षा की कापियों की स्क्रूटनी कराने का मौका दिया है। बोर्ड कार्य सह प्रभारी अनंशु कुमार माहेश्वरी ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें