-कपड़ों, ऑटोमोबाइल, आभूषण की ग्राहक कर रहे खरीदारी
-दुकान, शोरूम पर लगी ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नवरात्र में व्यापारियों की चांदी हो गई है। क्योंकि नवरात्र शुरू होते ही ग्राहकों ने जमकर खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में खूब पैसों की बारिश हो रही है। कपड़ों, ऑटोमोबाइल, आभूषण की दुकान, शोरूम पर ग्राहकों की खूब भीड़ है। भारी संख्या में गाड़ियों की बुकिंग चल रही है।
नवरात्र के पहले दिन से बाजारों में ग्राहकों की रौनक है। हर दुकान पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं तहसीलों में भी जमकर बैनामे किए जा रहे हैं। जिलेभर में पिछले तीन दिनों में सभी तहसीलों में करीब 500 बैनामे हो चुके हैं। इतना ही नहीं जिले में थॉर रॉक्स की पिछले तीन दिनों में दो हजार ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी हैं। थॉर रॉक्स बुकिंग कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं टाटा मोर्ट्स सहित अन्य कंपनियों की गाड़ियां, बाइकों की खूब खरीदारी की जा रही है।
ऑनलाइन व्रत की थाली मंगाने का चलन-
नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में व्रत रखने वाले कुछ लोग व्रत की थाली ऑनलाइन मंगा रहे हैं। क्योंकि कुछ लोग अकेले रहते हैं। जिससे वह व्रत का सामान बनाने के लिए परेशानी नहीं उठाते हैं। इसी वजह से अब व्रत की थाली ऑनलाइन मंगाने का चलन शुरू हो गया है।
फलों की खूब हो रही है खरीदारी-
व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। सेब, केला, अमरूद की जमकर खरीदारी हो रही है। ग्राहक मंडी पहुंचकर खाने के लिए ताजे फल ला रहे हैं। सेब 50 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं केला 80 रुपये दर्जन तक है।
महिंद्रा जीएम सर्विस सचिन अग्रवाल ने बताया कि थार रॉक्स की जमकर बुकिंग हो रही है। बिजनौर में पिछले तीन दिनों में दो हजार थार रॉक्स गाड़ियों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है।
टाटा मोर्ट्स से तुषार मंगलम का कहना है कि नवरात्रों में 35 गाड़ियों की डिलीवरी की जा चुकी है। जबकि 40 गाड़ियों की बुकिंग हो गई है। नवरात्रों में टाटा कंपनी की 100 गाड़ियों की बुकिंग होने की उम्मीद है।