संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकल विद्यालय अभियान के तहत संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश अंचल नजीबाबाद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सभी ब्लॉकों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में रितिका और सत्यम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शनिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कुश्ती, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में लवीश कुमार व पूजा प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में उज्ज्वल व नैन्सी ने बाजी मारी। वहीं 400 मीटर दौड़ में मयंक व साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा लंबी कूद में साक्षी व अनमोल ने प्रथम स्थान पाया। खेलकूद प्रतियोगिता सुंदर गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।वहीं विभाग प्रचारक क्रांति ने ग्रामीण स्तर से प्रतिभा को निखार कर अंतरराष्ट्रीय तक ले जाने के लिए अभियान की सराहना की। इस मौके पर डॉ. बीरबल सिंह, सौरभ, मनोज कुमार, पवन शर्मा, रविंद्र काकरान, कमला चौधरी, सीमा अग्रवाल, रजनी कालरा, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे।