फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से धामपुर का मुख्य बाजार सील

विज्ञापन
धामपुर के मुख्य बाजार को सील करते पालिका कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर बाजार सील
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर मुख्य बाजार में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार को 100 मीटर तक के दायरे में सील कर दिया गया है। पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि पालिका द्वारा बाजार को सैनिटाइज करा दिया गया है। ईओ के अनुसार पहले 250 मीटर की परिधि में सील करने का प्रावधान था। पर आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण इसकी दूरी को घटाकर 100 मीटर कर दिया गया है। पीएचसी धामपुर के प्रभारी डा. मनीष राज ने बताया कि धामपुर में जांच में बुधवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पति पत्नी और उनका पुत्र शामिल है। दंपती को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीएमयू अस्पताल में भेजा गया है। जबकि उनके पुत्र को 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति परचून व्यापारी है। परिवार के सदस्यों ने बताया गया कि उनकी भाभी को कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार रात उनके भाई और भतीजे को और बुखार आ गया। तीनों को जब वे धामपुर के पीएचसी में परीक्षण कराने को गए तो डाक्टरों ने उनका एंटी जन किट से जांच की। जिसमें वे तीनों पॉजिटिव मिले हैं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके द्वारा पालिका के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें