शेरकोट में हादसे में मरे युवक को देखते ग्रामीण।
- फोटो : DHAMPUR
बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
शेरकोट। हाफिजाबाद के पास बाइक के बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती बालकिशनपुर निवासी जाहिद का 22 वर्षीय पुत्र सादिक एवं उसका साथी आरिफ पुत्र मतलूब ट्रैक्टर ट्राली से गांव उमरपुर स्थित भट्ठे से हाफिजाबाद में निर्माणाधीन सड़क में रोड़ा डालकर वापस भट्ठे पर आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सादिक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉली पलटने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल को तुरंत धामपुर अस्पताल भेजा। पुलिस को परिजनों की ओर से हादसे की तहरीर अभी नहीं दी गई है।