नजीबाबाद (बिजनौर)। देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन कार्य के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस, प्रयागराज-हरिद्वार एक्सप्रेस, नैनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें नौ नवंबर से 10 फरवरी 2020 तक रद्द रहेंगे। देहरादून से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नजीबाबाद से किया जाएगा।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि देहरादून स्टेशन पर रिमॉड्यूलेशन कार्य नवंबर के प्रथम पखवाड़े से फरवरी के प्रथम पखवाड़े तक किया जाएगा। रेलवे ने नौ नवंबर से देहरादून से लखनऊ, प्रयागराज दिशा में चलने वाली अधिकांश ट्रेनें रद्द रखने का निर्णय लिया है।