फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगरपालिका बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगरपालिका बोर्ड बैठक में कूड़े के पूर्ण निस्तारण के लिए पीपी मोडल पर प्रोसेसिंग संयन्त्र स्थापित करने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
शुक्रवार को पालिका कार्यालय सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। आदर्श मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से गुरूद्वारे तक का सुंदरीकरण कराया जाना, विद्युत ट्रांसफार्मर पर कर आरोपित करने, नगर क्षेत्र में संचारी रोगों / वेक्टर जनित रोगों के मद्देनजर उपविधि/ बॉयलाज लागू किए जाने के लिए उपविधि तैयार करने व स्लाटर हाउस की खाली जमीन पर मीट मार्केट बनवाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका की खाली भूमियों को संरक्षित करने हेतु बाउण्ड्रीवाल कराने व पालिका की आय में वृद्धि करने के लिए दुकानों का निर्माण कराने, नगर में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर सोलर लाइटें लगाने, खराब पड़ी पुरानी पाइप लाइन को बदलवाने व नगर में विभिन्न स्थानों पर सड़कों के निर्माण, नगर में नालियों के टूटे चैनल / स्लेब व नालियों की मरम्मत कराने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। नगर में सफाई, स्ट्रीट लाइट व अग्निशमन स्टेशन स्थापित कराने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद और संचालन अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने किया। बैठक में संजीव कुमार लेखाकार सहित नीतू पवार, नईमा बेगम, नाजमा बेगम, अफरोज जहां, कादिर, उमेश कुमार, रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें