फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में विद्युत लाइन के निर्माण में बरती गई अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला। क्षेत्र में फोरलेन के दोनों ओर विद्युत लाइन के निर्माण में कई अनियमितताएं बरती गई हैं। विद्युत लाइन के झूलते तारों में आए दिन फाल्ट होने से क्षेत्र में हादसों का खतरा बना है।
विज्ञापन

गांव भागूवाला में फोरलेन के दोनों ओर हाल ही नई विद्युत लाइन का निर्माण कराया गया है। विद्युत पोल की एक-दूसरे से ज्यादा दूरी होने और तारों को पर्याप्त रूप से न खींचे जाने से बिजली लाइन के तार लटक रहे हैं। हल्की हवा चलने पर भी ये तार आपस में भिड़ जाते है, विद्युत लाइन में चिंगारियां निकलने लगती है। विद्युत लाइन के आसपास आबादी क्षेत्र है। ऐसे में विद्युत लाइन से हर समय हादसे का अंदेशा रहता है।
भागूवाला निवासी रईस अहमद, तसलीम अहमद, अतुल कुमार, अमित, तनवीर ने विद्युत निगम से बिजली लाइन को ठीक कराने की मांग की है। भागूवाला बिजलीघर के जेई राजेश कुमार का कहना है कि दो दिन के भीतर विद्युत लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें