फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों सहित कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों सहित कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। सीएमओ ने किरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अरबन पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सकों सहित कई पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिला। इस पर सीएमओ ने इन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। सीएमओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ विजय कुमार यादव अचानक किरतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां कार्यरत डा. वैशाली पंवार राठी, लैब टेक्नीशियन मधु रानी, वैम सुशील कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट टीकम सिंह सेंगर अनुपस्थित मिले। इसके अलावा किरतपुर की ही अरबन पीएचसी के डॉ. राहुल कुमार, एएनएम अर्चना, अरुणा रानी, बॉबी, फार्मासिस्ट विशाल वर्मा, वार्ड ब्वाय अंकुल कुमार एवं एक अन्य वार्ड ब्वाय बिना बताए ही गैरहाजिर मिले। इस दौरान सीएमओ ने दोनों अस्पतालों में अभिलेख आदि की बारीकि से जांच की। उन्होंने वहां पर मरीजों के लिए बने वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय एवं अन्य सेवाओं की स्थिति के बारे में जाना। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारी स्पष्टीकरण देंगे। संतोषजनक उत्तर न देने पर इनके विरुद्घ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें