फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से कई बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से कई बाइक सवार घायल
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर रोड पर जिला अस्पताल व भरत विहार कॉलोनी के बीच एचटी लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिरा है। एचटी लाइन भी जमीन से कुछ ही फुट ऊपर है। जिससे कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी वन विभाग और विद्युत निगम ने कोई सुध नहीं ली है।
मंडावर रोड पर जैन फार्म के सामने बारिश में एक पेड़ कई दिन पहले टूटकर एचटी लाइन पर गिर गया था। पेड़ गिरने पर एचटी लाइन टूटी तो नहीं लेकिन तार जमीन से चार से पांच फीट ऊपर ही पेड़ की शाखाओं में उलझी हुई है। लटके हुए पेड़ की चपेट में आकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। निगम के अफसरों ने अब तक पेड़ को हटवाकर लाइन को ऊपर तक नहीं किया है। फिलहाल लाइन को बंद कर दिया गया है। नागिरकों विधु शेखर चौहान, राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, निपेंद्र सिंह आदि ने पेड़ हटवाकर लाइन ऊंची कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान का खतरा बताया
बिजनौर। भरत विहार निवासी आशीष भटनागर ने बताया कि अमित नाथ पर उनके साढ़े 16 लाख रुपये बकाया हैं। उसके खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। तब उन्होंने अमित के खिलाफ मीडिया में न्यूज डाल दी। इस पर उन्हें व उनकी माता को धमकी दी जा रही है और घर पर पथराव हो रहा है। कहा कि अगर उन्हें व उनकी माता को कोई भी हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी अमित नाथ, उसकी मां व पड़ोसी की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें