फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारकर खाद गोदाम किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मारकर खाद गोदाम किया सील
विज्ञापन

चंदक(बिजनौर)। जिला कृषि अधिकारी ने नगर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे उर्वरक खाद के गोदाम को सील कर दिया। इस दौरान वहां पर ट्रक में लदे खाद के 62 कट्टे जब्त कर लिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार उन्हें पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि चंदक में अवैध रूप से उर्वरक खाद का गोदाम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से वाहनों में लादकर गांव-गांव भेजा जाता है। इसके अलावा गांव-गांव जैविक खाद बेचने वालों के गोदाम में भी जिला कृषि अधिकारी ने छापे मारे। इस दौरान गोदाम संचालक संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। इस कारण गोदाम को सील कर दिया तथा एक गाड़ी में लदे 62 खाद के कट्टों को कब्जे में ले लिया। यहां प्राइमरी स्कूल के पास स्थित एक मार्केट में कुछ लोगों ने एक दुकान किराए पर ले रखी थी। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे। वहां नौशाद पुत्र मकबूल निवासी मोहल्ला कस्साबान, मंडावर एक गाड़ी में कट्टे लादकर ले जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कागज न मिलने पर गोदाम को सील कर दिया गया है। कट्टों में खाद नकली तो नहीं है, यह जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें