फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापा, 16 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की दुकानों पर छापा, 16 नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग द्वारा खाद की खाद बीज की दुकानों पर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भागने पर 19 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी, सीवीओ भूपेंद्र सिंह ने बिजनौर व चांदपुर तहसील, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र व जिला उद्यान अधिकारी ने धामपुर, नगीना व धामपुर में खाद की दुकानों व गोदामों पर छापा मारी की। टीम ने दुकानों पर खाद के स्टॉक का मिलान किया व अभिलेखों की जांच की। जांच में दुकानों में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक मिला। खाद की दुकानों से 16 सैंपल भी जांच के लिए लिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीम के छापे की सूचना पर दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। दुकान बंद मिलने पर मैसर्स दयाल फर्टिलाइजर्स हल्दौर, वैशाली बीज भंडार झालू, बालाजी बायो फर्टिलाइजर्स झालू, अंबा सेल्स कारपोरेशन स्योहारा, राज एग्रो कृषि सेवा केंद्र स्योहारा, कृषि विकास केंद्र स्योहारा, किसान सेवा केंद्र स्योहारा, गायत्री फर्टिलाइजर्स स्योहारा, मिगलानी बीज भंडार स्योहारा, सिंह ट्रेडर्स स्योहारा, साईं बीज भंडार स्योहारा, त्यागी पेस्टीसाइड्स स्योहारा, गायत्री बीज भंडार बुढ़नपुर, सिंह ट्रैडर्स धामपुर, जीवन ट्रेडर्स धामपुर, बंसल ब्रदर्स धामपुर, आलोक एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर नहटौर, सैनी ट्रेडर्स नहटौर व अनिल बीज भंडार नहटौर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें